बेगूसराय: विकास विद्यालय में राज्य स्तरीय लगोरी खेल टूर्नामेंट का आयोजन, बिहार के खेल मंत्री ने किया उद्घाटन
विकास विद्यालय में राज्यस्तरीय लगोरी खेल टूर्नामेंट का आयोजन शनिवार की दोपहर 2:00 बजे किया गया. जिसका उद्घाटन बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए लगभग 32 जिले के खिलाड़ी पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि आज के समय में खेल के माध्यम से आगे बढ़ रहे हैं.