जशपुर: जशपुर में घायलों की जान बचाने वाले दो राहगीरों का सम्मान, 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई
सड़क दुर्घटना में घायलों की समय पर मदद कर उनकी जान बचाने वाले प्रियांश भगत और श्रवण कुमार भगत को जशपुर पुलिस ने 'राह वीर योजना' के तहत सम्मानित किया। डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने दोनों को प्रशस्ति पत्र और हेलमेट प्रदान किया। वहीं भारत सरकार की ओर से दोनों को 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी गई। इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि दुर्घटना के बाद क