शाहबाद: हाथीपुर में पारिवारिक विवाद के चलते युवती ने कीटनाशक दवा पी, अस्पताल में भर्ती कराया गया
हाथीपुर गांव में एक युवती ने पारिवारिक विवाद के चलते कीटनाशक दवा पी ली। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। मंझिला थाना क्षेत्र के हाथीपुर गांव की रहने वाली ज्योति 36 वर्ष पुत्री श्यामू का घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसने कीटनाशक दवा पी ली।