चाचौड़ा थाना के बीनागंज में फरियादी आशीष मीना ने पुरानी रंजिश में फरसी से हमला करने का आरोप लगाया। 31 जनवरी को दर्ज FIR में पुलिस को बताया,15 दिन पूर्व मेडिकल पर हुए विवाद में पुखराज और उसके भाई ने मिनेश हॉस्पिटल मेडिकल पर फरसी से हमला किया, सिर में गंभीर चोट लगी। सरकारी अस्पताल बीनागंज में भर्ती है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।