मालथोन: मालथौन नेशनल हाईवे रोड थाने के पास चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Malthon, Sagar | May 20, 2026 एन एच 44 नेशनल हाईवे रोड मालथौन थाने से कुछ दूरी पर बुधवार तड़के करीब 6 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलते ट्रक में अचानक से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने ट्रक के अगले हिस्से केविन को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।