महाराजगंज: कुंदनगंज में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर से बचने के चक्कर में बाइक सवार पिता-पुत्र डिवाइडर से टकराए, एक गंभीर घायल
26 अप्रैल रविवार की दोपहर 12:00 बजे कुंदनगंज से बछरावां की ओर आ रहे पिता और पुत्र ट्रैक्टर से बचने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा गए। और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को बछरावां सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पुत्र की हालत को गंभीर देखते हुए,जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पिता और पुत्र बाइक पर सवार होकर सिलेंडर लेने जा रहे थे।