भदेसर: भदेसर की धरती राम कथा में डूबी, लक्ष्मीनाथ मंदिर में राजतिलक के साथ 7 दिवसीय कथा का समापन, MLA आक्या रहे मौजूद
आयोजकों ने मंगलवार शाम 7 बजे बताया कि भदेसर के श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में 24 दिसंबर से आयोजित सात दिवसीय श्री राम कथा का आज भव्य समापन हुआ। मंदिर समिति की ओर से आयोजित कथा का शुभारंभ कलश और शोभा यात्रा के साथ किया गया था। प्रतिदिन दोपहर 1 से 4 बजे तक उज्जैन से पधारे कथावाचक बंशीदास जी महाराज ने राम कथा के प्रेरक प्रसंग सुनाए। अंतिम दिन हवन शांति के बाद