खिरकिया: खिरकिया में गोवर्धन पूजन पर्व धूमधाम से मनाया गया, महिलाओं ने गोबर के पर्वत बनाकर सुख-समृद्धि की कामना की
Khirkiya, Harda | Oct 22, 2025 खिरकिया नगर सहित ग्रामीण अंचल में बुधवार को सुबह 11 बजे गोवर्धन पूजन पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने अपने घरों के बाहर गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। इस त्योहार को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया।