लछुआड़ स्थित भगवान महावीर हॉस्पिटल गरीब, असहाय और वृद्ध नेत्र रोगियों के लिए वरदान साबित हो रहा है। लगभग 20 वर्षों से संचालित इस हॉस्पिटल में मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन आधुनिक मशीनों से कोलकाता के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा किया जाता है। वहीं बुधवार को भी कई मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। उक्त जानकारी 10 बजे दी।