संडीला: वल्लीपुर टोल प्लाजा पर टोल न देने के लिए वाहन चालक अपना रहे शार्ट कट, गांव वाले हुए परेशान
Sandila, Hardoi | Mar 31, 2026 हरदोई लखनऊ राजमार्ग पर वल्लीपुर टोल प्लाजा पर टोल ना देना पड़े इसलिए वाहन चालक वल्लीपुर गांव से जा रही सड़क पर वाहन निकाल रहे हैं जो टोल के दूसरे सिरे पर निकलती हैं। लेकिन वाहनों की बढ़ती संख्या से गांव वाले परेशान हैं। इस मार्ग पर स्कूल, स्थानीय बाजार एवं आबादी वाला क्षेत्र पड़ता है और जब तेज रफ्तार में वाहन निकलते हैं तो दुर्घटना का भय रहता है।