राजगढ़: राजगढ़ एसपी ने फर्जीवाड़े धोखाधड़ी और गड़बड़ी की पुष्टि होने पर दो आरक्षकों को किया निलंबित
राजगढ़ एसपी अमित कुमार तोलानी ने सोमवार को दोपहर 1:00 बजे करीब जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में अपनी जगह दूसरे को बिठाने पर आरक्षक रामवीर सिंह रावत और चोरी के मामले में संदीप होने पर आरक्षक रवि जाटव को निलंबित करने की कार्रवाई की है। एसपी ने बताया कि दोनों आरक्षकों के खिलाफ फर्जीवाड़े धोखाधड़ी और गड़बड़ी की पुष्टि हुई है।