मुज़फ्फरनगर: कचहरी परिसर स्तिथ चुनाव सेल में चुनावी तैयारी को लेकर SSP व SP CITY ने की बैठक, अधीनस्थों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सोमवार को लोकसभा चुनाव 2024 को सकुशल संपन्न करने के उद्देश्य से SSP अभिषेक सिंह और SP CITY सत्यनारायण प्रजापत द्वारा कचहरी परिसर स्थित चुनाव सेल में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान दोनों अधिकारियो ने संबंधित अधीनस्थों को चुनाव को सकुशल संपन्न कराने, आदर्श आचार संहिता का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित कराने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए।