विदिशा नगर: सीमांकन नहीं होने से परेशान किसान पिंड भरते हुए पहुंचा कलेक्ट्रेट
ग्राम रामपुर बंदिया निवासी किसान टीकाराम मंगलवार दोपहर 12 बजे अपनी जमीन का सीमांकन नहीं होने से नाराज होकर पिंड भरते हुए कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में पहुंच गया। रास्ते में पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़ा रहा। किसान का आरोप है कि 7.50 बीघा जमीन के सीमांकन के लिए दो बार प्रक्रिया तय हुई, लेकिन पड़ोसी किसान उपस्थित नहीं हुए।