भभुआ: बिशनपुरा गांव के पास बाइक और पिकअप की हुई टक्कर, दो युवक घायल; एक रेफर
Bhabua, Kaimur | Jul 7, 2025 बिशनपुरा गांव के पास बाइक व मिल्क वाहन पिकअप के जोरदार टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सोमवार की सुबह लगभग 9:30 बजे की बताई गई। जो दोनों सोनहन थाना क्षेत्र के सथरी गांव निवासी अशोक पांडेय के पुत्र राज पांडेय तथा अंजित तिवारी के पुत्र राजन तिवारी बताया जाता है। वहीं सदर से राज पांडेय को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।