मुज़फ्फरनगर: भगत सिंह रोड पर भीषण अग्निकांड, गिफ्ट सेंटर का गोदाम धू-धू कर जला, दीवार गिरी, लाखों का माल जलकर खाक
मुजफ्फरनगर के भगत सिंह रोड स्थित संजय गिफ्ट सेंटर के गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। प्लास्टिक और कागज का सामान होने से आग तेजी से फैली और गोदाम की एक दीवार भी गिर गई। सूचना पर तीन फायर टेंडरों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई, जबकि आग के कारणों की जांच शुरू कर दी गई