बीना: शिव वार्ड में मामूली विवाद पर दो पक्षों में मारपीट और वाहन में तोड़फोड़, दूसरे पक्ष पर भी मामला दर्ज
Bina, Sagar | Jun 27, 2025 बुधवार की रात में शिव वार्ड पार्षद के परिवार एवं अमित यादव के बीच मारपीट हो गई थी। जिस पर पुलिस ने अमित यादव की शिकायत पर पांच लोगों पर मामला दर्ज किया था। वहीं पुलिस ने वार्ड पार्षद की शिकायत पर गाली गलौज करने एवं चार पहिया वाहन के साथ तोड़फोड़ करने के मामले में अज्ञात 10 से 12 लोगों पर मामला दर्ज किया है।वही मोहन की शिकायत पर चार पर मामला दर्ज किया।