बीना: गांधी वार्ड में 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मर्ग कायम किया
Bina, Sagar | Jun 27, 2025 32 वर्षीय शंकर पिता भगत राम पिजवानी निवासी सिंधी कॉलोनी गांधी वार्ड ने घर में गुरुवार को अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा लगा ली। युवक को फांसी के फंदे पर झूलता देख परिजनों ने युवक को फांसी के फंदे से उतारा और तत्काल सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस ने शुक्रवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया है।