बीना: मस्जिद वार्ड सहित नगरीय क्षेत्र में कचरा गाड़ी नहीं पहुंची, वेतन न मिलने से कर्मचारियों ने काम बंद किया
Bina, Sagar | Jun 27, 2025 नगर पालिका क्षेत्र में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए एबी इंफ्रा के द्वारा कचरा एकत्रित किया जाता है। कंपनी के दो दर्जन से ज्यादा कर्मचारी कचरा वाहनों की मदद से काम करते हैं। लेकिन कंपनी कर्मचारियों को कंपनी के द्वारा दो महीने से वेतन नहीं दिया गया जिसकी वजह से शुक्रवार से कचरा कंपनी के द्वारा काम पूरी तरह से बंद कर दिया गया।