तारानगर: तारानगर में माहेश्वरी महासभा के तत्वाधान में महेश नवमी समारोह पूर्वक मनाई गई, समाजोत्थान पर की गई चर्चा
तारानगर माहेश्वरी महासभा के तत्वाधान में महेश नवमी समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भगवान महेश की पूजा अर्चना की गई और प्रसाद वितरण किया गया। महासभा के अध्यक्ष महेश मंत्री की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सचिव बजरंग मलानी, उपाध्यक्ष विमल झवर, कोषाध्यक्ष राजेश मरदा, पूनम चंद मंत्री, शुभकरण शारडा, मांगीलाल कर्वा, श्याम सुंदर मरदा सहित समाज बंधु मोजूद रहे।