छतरगढ़ क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीणों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान को लेकर जिला कलेक्टर बीकानेर को उपखण्ड अधिकारी छतरगढ़ के माध्यम से एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में फसल बीमा, बिजली, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल तुलाई, राजस्व, सिंचाई, शिक्षा एवं आवासीय पट्टों से जुड़ी कुल 10 प्रमुख मांगें रखी गई हैं।