फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला फर्रखपुर निवासी महिला को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाला, मुकदमा दर्ज
फरीदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला फर्रखपुर की रहने वाली जागृति शर्मा ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया उसका विवाह 6 2 2018 को जिला शाहजहांपुर के थाना कटरा के रहने वाले मनीष शर्मा के साथ हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुआ था विवाह के बाद से ही ससुराल वाले पीड़िता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे और ₹500000 की मांग करने लगे और पीड़िता को मारपीट के घर से निकाला