कोठी थाना क्षेत्र में रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। परिजनों ने पुलिस की तत्परता और समय पर मिली सहायता के लिए गया पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया