हैदरगढ़: बरावा गांव में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई, परिवार ने बचाया, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बरावा गांव में शनिवार की देर रात करीब 10 बजे पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक 36 वर्षीय युवक ने फांसी लगाने का प्रयास किया। परिजनों ने समय रहते उसे नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।