सोनकच्छ: बेराखेड़ी में किसानों की मोटर, झटका मशीन व केबल चोरी मामले में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध को पकड़ा, वीडियो वायरल
ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया, जिस पर लंबे समय से चोरी की घटनाओं में शामिल होने का संदेह जताया जा रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी अपने दोस्तों के साथ खेतों में लगी मोटर, झटका मशीन और बिजली के केबल चुराकर किसानों को भारी नुकसान पहुंचा रहा था। पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने उससे पूछताछ की, जिसका वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया