इटावा: बकेवर नेशनल हाईवे पर कार को बचाने में अनियंत्रित स्कूटी डिवाइडर से टकराई, हादसे में सास की मौत व दामाद घायल
Etawah, Etawah | Mar 27, 2024 औरैया निवासी शांति देवी अपने दामाद महेश के साथ बुधवार को स्कूटी से दवा लेने इटावा आ रही थी। तभी बकेवर थाना क्षेत्र के आगरा कानपुर नेशनल हाईवे पर कार को बचाने में स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई,घटना की जानकारी मिलने के बाद बकेवर थाना पुलिस ने दोनों लोगों को जिला चिकित्सालय पहुँचाया। जहां डॉक्टर ने शांति देवी को मृत घोषित कर घायल का उपचार सुरु किया।