इटावा: पक्का बाग पर बाइक सवार अराजक तत्वों ने दुकान पर पथराव कर की तोड़-फोड़, पीड़ित दुकानदार ने पुलिस से की शिकायत
Etawah, Etawah | Mar 27, 2024 फ़्रेंड्स कॉलोनी थाना के पक्का बाग SBI बैंक के बगल में काव्या स्टील वर्कशॉप पर, मंगलवार को बाइक सवार अराजक तत्त्वों ने दुकान पर पथराव करते हुए तोड़-फोड़ की। पीड़ित दुकानदार पवन गुप्ता ने थाना पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर, मामले की शिकायत दर्ज करवाते हुए, अराजक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग की, वहीं पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए सुरु की जांच।