नईगढ़ी: नईगढी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल, मारपीट मामले में दो दर्जन महिलाएं पहुंची एसपी कार्यालय, लालगंज विवाद में न्याय मांगा
नईगढी थाना क्षेत्र के लालगंज में जमीन विवाद लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट यादव परिवार की महिलाएं आज 30 जनवरी की दोपहर 3 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय मऊगंज पहुँचीं। पीड़ितों का आरोप है कि एक दिन पूर्व यादव और मुस्लिम परिवारों के बीच हुई झड़प में यादव परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।