टिकारी: टिकारी राज इंटर स्कूल मैदान में यज्ञ को लेकर कलश यात्रा का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग
Tikari, Gaya | Jun 1, 2026 टिकारी राजें इंटर स्कूल खेल मैदान में सोमवार दोपहर महायज्ञ हेतु भव्य कलश यात्रा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु महिलाओं ने जलभरी हेतु कलश लेकर मोरहर नदी पहुंचे। जहां से गाजे बोजे व रथ के साथ कलश यात्रा वापस यज्ञ स्थल पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्य द्वारा सभी कलश की स्थापना करवाई गई। रात्रि में संध्या प्रवचन भी हुआ।