मुरादाबाद: पाकबड़ा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में दबंगों ने युवक को पीटा पुलिस ने, दबंगों के खिलाफ किया केस दर्ज
पाकबड़ा के रहतनगर निवासी मोहम्मद फरहान अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 25 जून को रात करीब 8:15 बजे वह अपने दोस्त के घर आजादनगर हाशमपुर चौराहे पर उसे छोड़ने गया था। वहां से लौट रहा था तभी हाशमपुर चौराहा स्थित एएस पब्लिक स्कूल के पास पहुंचा तभी तीन बाइकों पर सवार युवक बहुत तेजी चलाते हुए आए। फरहान के अनुसार आरोपियों की बाइक उसकी बाइक से टकराने वाली थी।