नौतनवा: सोनौली के रास्ते पवित्र गंगोत्री गंगाजल पशुपतिनाथ मंदिर के लिए रवाना
गुरुवार को 2 बजे गंगोत्री धाम हिमालय उत्तरकाशी से पवित्र गंगा जल कलश यात्रा पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच सोनौली पहुची जिसका सीमा पर भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद यह कलश भैरहवा पहुची जहां से काठमांडू पशुपतिनाथ मंदिर के लिए रवाना होगी। पवित्र जल से गंगोत्री धाम के रावल शिवप्रकाश जी महाराज जलाभिषेक करेंगे।