इंदौर। प्रदीप चौधरी। पटेल ब्रिज-सियागंज के पास बेकाबू पानी के टैंकर का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर
इंदौर के सियागंज स्थित पटेल ब्रिज के पास नगर निगम के पानी के टैंकर ने कई लोगों और वाहनों को टक्कर मार दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की वजह टैंकर के ब्रेक फेल होना बताई जा रही है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया, जबकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
📍 स्थान: पटेल ब्रिज, सियागंज, इंदौर
#Indore #IndoreNews #BreakingNews #Siyaganj #PatelBridge TankerAccident RoadAccident MPNews IndoreUpdates ViralNews CityNews BreakingUpdate
Indore, Indore | Jun 11, 2026