आरा: कमालुचक दियरा में एक युवक को लगी गोली, एसपी ने कहा- दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में था शामिल
Arrah, Bhojpur | Feb 29, 2024 कोइलवर थाना क्षेत्र के कमालुचक दियरा में गोली लगने से एक युवक जख्मी हो गया है। जख्मी की पहचान नरायनपुर के नागेंद्र राय का बेटा विकाश कुमार के रूप में हुई है। जख्मी अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी ने बताया की तेलहन का बोझा लाने गए थे तब ही अचानक गोली लगी, जबकि एसपी ने बताया कि दो गुटों के बीच बालू के विवाद में फायरिंग हुई जिसमें गोली लगी है।