आरा: सिकरिया हाल्ट के समीप ट्रेन से कटकर मां-बेटे की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Feb 28, 2024 सिकरिया हाल्ट के समीप ट्रेन से कटकर एक साथ मां-बेटे की हुई मौत। मृतक में जोगी बिर गांव के अयोध्या शर्मा की पत्नी लाल मुनि देवी है और बेटा सुजीत कुमार शर्मा है। अयोध्या शर्मा ने बताया कि पत्नी बिहिया पीएचसी में आशा का काम करती थी। वो ड्यूटी जा रहे थे और उसको छोड़ने बेटा जा रहा था तब ही अप और डाउन दोनो ट्रैक पर अचानक ट्रेन आ गई जिससे दोनो की कटने से मौत हो गई।