जोकीहाट: महलगांव थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के महलगांव थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थान से अलग-अलग मामले के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों से आवश्यक पूछताछ करने के बाद सभी का मेडिकल करवाया गया जिसके बाद सभी को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया है.