जोकीहाट: जोकीहाट थाना पुलिस ने विभिन्न कांडों के चार वारंटियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
Jokihat, Araria | Apr 29, 2025 जोकीहाट थाना के विभिन्न कांडों के चार वारंटी को जोकीहाट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में कोचाटिक्कर गांव निवासी नाजीम पिता यासीन, शेरलंघा गांव निवासी असद पिता कासिम व सऊद पिता कैयुम है।जबकि एक वारंटी दर्शना गांव निवासी शिवानंद साह पिता रामचंद्र साह शामिल है।