बांधवगढ़: उमरिया पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या का तबादला, आलोक शर्मा संभालेंगे
उमरिया जिले के पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या का स्थानांतरण कर उन्हें पुलिस अधीक्षक, आजाक रेंज उज्जैन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। करीब एक वर्ष तक उमरिया में सेवाएं देने के बाद वे नई पदस्थापना पर जाएंगे। वहीं आलोक शर्मा को उमरिया जिले का नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।