जारी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के समीप शुक्रवार की शाम एक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक किसी कार्यवश शाम में मगरूतला गए थे। रात करीब 8 बजे वापस लौटने के दौरान हरिहरपुर के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।