मुरैना नगर: काशी बाबा कॉलोनी गडोरा पुरा में नाली के पानी की निकासी को लेकर विवाद, पत्थर फेंके गए, मामला दर्ज
सिविल लाइन थाना क्षेत्र की काशी बाबा कॉलोनी गडोरा पुरा में नाली के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था, जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में पत्थर फेंके थे, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था और पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर दो नामजद और दो अज्ञात पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।