भोगांव: बेवर मिशन शक्ति केंद्र में पति-पत्नी के विवाद में समझौता कर हंसी-खुशी के साथ किया गया विदा
सोनी पत्नी प्रवीण कुमार द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र अपने पति प्रवीण कुमार व सास गुड्डी देवी व देवर कुलदीप,अर्जुन पुत्रगण शुघर सिंह के खिलाफ घरेलू कार्य को लेकर गाली गलौज व मारपीट के संबंध में मिशन शक्ति केंद्र थाना बेवर पर दिया था जिसमें दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर काउंसलिंग की गई तो पति-पत्नी वह सास देवर का आपसी सहमति से समझौता कराया गया।