उपखंड क्षेत्र के गांव पलेई में शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे अनंत श्री विभूषित स्वामी जगदीश राम जी महाराज के सानिध्य में विशाल सत्संग का हुआ आयोजन। श्रद्धालु शंकर मीणा ने जानकारी देते हुए बताया ग्राम पंचायत पाल में भव्य सत्संग का आयोजन किया गया ग्रामीणों द्वारा महाराज का पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया गया सत्संग में भजनों की मधुर धुन पर भक्तगण झूमने लगे।