भरगामा: भीषण अग्निकांड में दो परिवारों के घर राख हो गए, चार बकरियां जिंदा जल गईं
भरगामा प्रखंड क्षेत्र के खुटहा बैजनाथपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-1 में रात करीब 10 बजे अचानक लगी भीषण आग में दो परिवारों के आवासीय घर एवं मवेशी घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। इस अग्निकांड में लगभग तीन लाख रुपये मूल्य की संपत्ति नष्ट हो गई, जबकि चार बकरियां जिंदा जलकर मर गईं।