डीग: डीग में ओलावृष्टि का कहर, कुछ ही मिनटों में तैयार फसल हुई तबाह, किसानों पर गहराया संकट
क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक बदले मौसम ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। तेज आंधी के साथ हुई ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी तैयार फसलों को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। कुछ ही मिनटों तक गिरे ओलों ने गेहूं सहित अन्य फसलों को जमीन पर गिरा दिया, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।