जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत जरमुंडी प्रखंड के बदिया गांव के पास गुरुवार 6:00 बजे के लगभग मवेशी अचानक सड़क पर आ जाने से बाइक चालक ने मवेशी को बचाने का प्रयास किया और इस घटना में बाइक चालक दुर्घटनाग्रस्त हो गए। आसपास के ग्रामीणों के द्वारा घायल को उठाकर जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।घायल जामा प्रखंड के बताए जाते हैं जो इस मार्ग से जा रहे थे।