आगरा: एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के साथ ठीक करने वाले व गैंगस्टर एक्ट में फरार तीन अभियुक्त रमाड़ा कट के पास से गिरफ्तार
Agra, Agra | Apr 20, 2024 बमरौली कटारा पुलिस एवं सर्विलांस सेल के द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है। जिसमें आम जनमानस से धोखेबाजी एवं छल पूर्वक एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाले एवं गैंगस्टर एक्ट में फरार तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 16 एटीएम कार्ड, एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किया हैं।