राजनगर: राजनगर थाना परिसर में पुलिस की अनूठी पहल, गर्मी में पक्षियों के लिए लगाए सकोरे, पानी और दाने की व्यवस्था
राजनगर थाना परिसर में पुलिस द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। ग्रीष्मकालीन मौसम को ध्यान में रखते हुए नन्हे पशु-पक्षियों के लिए पानी और आहार की व्यवस्था की गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार को पुलिस अधीक्षक आगम जैन के निर्देशन में राजनगर थाना प्रभारी अतुल झा ने थाना परिसर में लगे पेड़ों पर सकोरे (मिट्टी के बर्तन) लगवाए। इन सकोरों में पक्षियों के लिए पानी और दाना