बिसौली: बगरेंन मनोना रोड पर स्टेरिंग फेल होने से पलटा टेम्पू, बड़ा हादसा टल गया
Bisauli, Budaun | May 27, 2026 बगरेंन-मनोना रोड पर बुधवार सुबह 6 बजे करीब को मंडी जा रहा एक टेम्पू अचानक स्टेरिंग फेल होने की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान टेम्पू में सवार व्यापारी बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेम्पू मंडी की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में उसका स्टेरिंग अचानक फेल हो गया और वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं।