रहटगांव: कम बारिश से फीका पड़ा रहटगाव के गोराखाल जलप्रपात, पर्यटक मायूस; महिलाओं ने उठाई सुरक्षा और चेंजिंग रूम की मांग
हरदा जिले की रहटगांव तहसील से करीब 26 किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध गोराखाल जलप्रपात इस मानसून में कम बारिश के कारण अपनी पूरी रौनक नहीं बिखेर पा रहा है। करीब 150 फीट ऊंचा यह प्राकृतिक झरना हर साल बारिश के मौसम में हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है, लेकिन इस बार कमजोर जलप्रवाह से यहां आने वाले लोग निराश लौट रहे हैं।