घोड़ाडोंगरी: बीच सड़क पर भिड़े दो सांड, जोरदार लड़ाई से राहगीर बाल-बाल बचे; वीडियो वायरल
घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के शोभापुर-सारणी मार्ग पर दो सांडों के बीच हुई जोरदार लड़ाई का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो सांड एक-दूसरे से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों सांड आपस में लड़ते-लड़ते सड़क के किनारे तक पहुंच गए, जिससे कुछ समय के लिए वहां मौजूद लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया।