मड़ियाहू: ग्राम धनेथू स्थित बिराजीपुर दुर्गा मंदिर परिसर में 30 दिवसीय महाकीर्तन यज्ञ श्रद्धा-भक्ति के साथ संपन्न हुआ
जौनपुर के रामपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम धनेथू स्थित बिराजीपुर दुर्गा मंदिर परिसर में चल रहा 30 दिवसीय अनवरत महाकीर्तन यज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि 19 मार्च 2026 से शुरू हुआ यह धार्मिक अनुष्ठान हवन-पूजन, वैदिक मंत्रोच्चार और आरती के साथ विधिवत समाप्त हुआ