नागौद: NGT जांच के बाद भी प्रदूषण नहीं थमा, सतना के वार्ड 11 में कोयले की धुंध से लोग परेशान
Nagod, Satna | Jun 2, 2026 स्मार्ट सिटी सतना के वार्ड क्रमांक 11 में कोयला और क्लिंकर से फैल रहे प्रदूषण को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। आरोप है कि बिरला प्रबंधन द्वारा किए जा रहे संचालन से क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। निवासियों का कहना है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) की जांच के बाद प्रदूषण कम होने की उम्मीद थी।